Menu
#News

हरिद्वार में डीसीएम वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत:

जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल ननंद-भाभी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र की मौके पर ही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 फ़र, 2023
हरिद्वार में डीसीएम वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत:

जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायल ननंद-भाभी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदेवपुर गांव निवासी आशीष कुमार अपने 5 वर्षीय बेटे आरव, पत्नी शालू और बहन काकी के साथ बाइक से भगवानपुर के मनूबास गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे।

बुधवार की देर शाम चारों बाइक से फतेहपुर मार्ग से वापस अपने गांव जा रहे थे।

तभी फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार क्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पांच साल के मासूम सहित पिता की मौत हो गई।

जबकि एक पत्नी और बहन गंभीर घायल हो गए है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Tagged:
Share This Article