Menu
#अंतराष्ट्रीय

वर्कशॉप लाइन स्थित बरसाती नहर में मिला नवजात का शव: हल्द्वानी

यह शहर में दो दिन के भीतर नवजात का दूसरा शव मिलने की घटना है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वर्कशॉप रोड पर ढाबे चलाने वालों को नहर में कचरे के बीच एक शव दिखा। संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 फ़र, 2023
वर्कशॉप लाइन स्थित बरसाती नहर में मिला नवजात का शव: हल्द्वानी

यह शहर में दो दिन के भीतर नवजात का दूसरा शव मिलने की घटना है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वर्कशॉप रोड पर ढाबे चलाने वालों को नहर में कचरे के बीच एक शव दिखा।

संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची एसआई मंजू ज्याला ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो दिन के नवजात का होने की संभावना है।

शव को मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस शव जानकारी जुटाई जा रही है।

Tagged:
Share This Article