Menu
#Mumbai

अवैध कॉलोनियों में फंसे सौदे और अग्रिम भुगतान, HRDA ने जारी की चेतावनी

देहरादून—अवैध कॉलोनियों पर चल रही कार्रवाई के बीच कई लोगों के भूखंड सौदे और अग्रिम भुगतान अब अटक गए हैं। प्राधिकरण द्वारा की जा रही नियमित जांच और ध्वस्तीकरण अभियान के कारण ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करने वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए HRDA …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2025
अवैध कॉलोनियों में फंसे सौदे और अग्रिम भुगतान, HRDA ने जारी की चेतावनी

देहरादून—अवैध कॉलोनियों पर चल रही कार्रवाई के बीच कई लोगों के भूखंड सौदे और अग्रिम भुगतान अब अटक गए हैं। प्राधिकरण द्वारा की जा रही नियमित जांच और ध्वस्तीकरण अभियान के कारण ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करने वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसी को देखते हुए HRDA ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। HRDA की उपाध्यक्ष सोनिका ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी में भूखंड या संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता प्राधिकरण से अवश्य सत्यापित करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचें, क्योंकि प्राधिकरण बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा,

“जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहनी चाहिए। इसलिए केवल वैध और स्वीकृत संपत्तियों में ही निवेश करें। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि लोग किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या नुकसान से बचें।”

अधिकारियों ने दोहराया कि अवैध कॉलोनियों में किए गए सौदे न तो सुरक्षित हैं और न ही भविष्य में मान्य होंगे। इसलिए खरीदारों को संपत्ति निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाने की सलाह दी गई है।

Tagged:
Share This Article