Menu
#Mumbai

नव विवाहिता की मौत, पति को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

देहरादून थाना प्रेम नगर के अंतर्गत मिठ्ठी-बेरी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित की मौत की मौत हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता पत्नी की पति द्वारा गला घोंटकर कर बेरहमी से मारा गया हैं। सूत्रो के मुताबिक घटना बीती रात की बताई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2024
नव विवाहिता की मौत, पति को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

देहरादून

थाना प्रेम नगर के अंतर्गत मिठ्ठी-बेरी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित की मौत की मौत हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता पत्नी की पति द्वारा गला घोंटकर कर बेरहमी से मारा गया हैं। सूत्रो के मुताबिक घटना बीती रात की बताई जा रही हैं. प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा हैं की पति द्वारा ही अपनी नवविवाहित पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बीते फरवरी माह 2024 में पटेल नगर निवासी एक परिवार की बेटी का विवाह मिठ्ठी बेरी निवासी जगदीश के पुत्र दीपू से हुआ था. बताया जा रहा हैं कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला दीपू मानसिक रूप से कुछ अजीबो गरीब हैं.

मृतक पत्नी के परिजनों द्वारा आरोप है कि पति दीपू का परिवार लगातार एक दहेज की डिमांड कर रहा था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में गृहक्लेश चल रहा था. आरोप हैं कि इसी बीच बीती रात आरोपी पति दीपू ने बेहरमी से पहले अपनी पत्नी की गला घोट दिया और फिर उसे खुद ही अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.. फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला का पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी पति से पूछताछ कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.. पुलिस के अनुसार मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के अनुसार पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Tagged:
Share This Article