Menu
#Destinations

देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, वाहन सीज

राजपुर : देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना राजपुर क्षेत्र में की गई, जहां व्हिस्परिंग विलोज के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसएसपी देहरादून के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अप्र, 2025
देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, वाहन सीज

राजपुर : देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना राजपुर क्षेत्र में की गई, जहां व्हिस्परिंग विलोज के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 07 अप्रैल 2025 की रात राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति आपस में भिड़े हुए हैं और शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने और स्थिति बिगड़ने लगी, तो शांति व्यवस्था भंग करने और संभावित अपराध को रोकने के दृष्टिगत थाना राजपुर पुलिस ने 170 BNS के तहत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके दो वाहनों को भी सीज कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. योगेश राठी पुत्र रिशिपाल, निवासी सुमन विहार, मुजफ्फरनगर (उम्र 52 वर्ष)

  2. नीरज पुत्र वेदपाल, निवासी अलमासपुर, मुजफ्फरनगर (उम्र 49 वर्ष)

  3. सुबोध पुत्र भेरू सिंह, निवासी मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर (उम्र 60 वर्ष)

  4. नीरज राजपूत पुत्र महावीर सिंह, निवासी ग्राम भाव वाला, देहरादून (उम्र 50 वर्ष)

  5. ओमवीर सिंह पुत्र नाथन सिंह, निवासी अलमासपुर, मुजफ्फरनगर (उम्र 53 वर्ष)

  6. विक्रांत पुत्र राजपाल सिंह, निवासी सहस्त्रधारा रोड, देहरादून

सीज किए गए वाहन:

  1. UK 08 BA 5454

  2. UK 07 DW 0342

Tagged:
Share This Article