Menu
#मनोरंजन

देहरादून : विधानसभा पिरान कलियर में कांग्रेस के लोकसभा मुख्य कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ा जन सैलाब.. 

विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों रोड़ शो कर लोगों से किया जनसम्पर्क हरिद्वार/कलियर:(जीशान मलिक) :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कलियर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अप्र, 2024
देहरादून : विधानसभा पिरान कलियर में कांग्रेस के लोकसभा मुख्य कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ा जन सैलाब.. 

विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों रोड़ शो कर लोगों से किया जनसम्पर्क

हरिद्वार/कलियर:(जीशान मलिक) :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कलियर में रहमतपुर रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, दलितों और पिछड़ों के हितों के लिए लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को समर्थन देकर राहुल गांधी को मजबूत करने का काम करें और ऐसे लोगों से बचें जो तुम्हें बहकाने का काम करेंगे।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि आपको वीरेंद्र रावत को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं। आप लोग अब परिवर्तन चाहते हैं तो इंडिया गठबंधन को मतदान करें क्योंकि कांग्रेस पार्टी सभी को अपने साथ लेकर चलती हैं। कहा कि यह चुनाव वीरेंद्र रावत का चुनाव नही है। यह चुनाव हरीश रावत और आप सबका है, आप सब यह चुनाव लड़ रहे है।

उत्तराखंड पूर्व राज्य मंत्री हाजी शाहिद हसन ने कहा कि राहुल गांधी को मजबूत करने का कार्य करें, और हमारे मुद्दे महगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने के रहेगें। उसके बाद उन्होंने ग्रामीण के साथ जनसंपर्क किया और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

Share This Article