Menu
#Mumbai

देहरादून: मसूरी में रेंट-ए-मोटरसाइकिल संचालकों पर कार्रवाई, 25 वाहन सीज़ और 80 चालान

सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून संभाग संदीप सैनी के निर्देश पर एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर मसूरी शहर में रेंट-ए-मोटर साइकल स्कीम के अंतर्गत चल रहे प्रतिष्ठानों पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 नव, 2025
देहरादून: मसूरी में रेंट-ए-मोटरसाइकिल संचालकों पर कार्रवाई, 25 वाहन सीज़ और 80 चालान

सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून संभाग संदीप सैनी के निर्देश पर एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर मसूरी शहर में रेंट-ए-मोटर साइकल स्कीम के अंतर्गत चल रहे प्रतिष्ठानों पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं। कुछ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस में दर्ज पता किसी अन्य स्थान का था, जबकि संचालन मॉल रोड क्षेत्र से किया जा रहा था। वहीं, कुछ दोपहिया वाहन प्राइवेट रजिस्ट्रेशन में थे, जिन्हें कमर्शियल उपयोग में चलाया जा रहा था।

अब तक 25 दोपहिया वाहन सीज़ किए जा चुके हैं और 80 चालान काटे गए हैं।

इसके अलावा 2 दुकानों को भी सीज़ किया गया है, जो अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं।

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई अभ जारी है।

Tagged:
Share This Article