Menu
#Mumbai

देहरादून: किसानों के लिए बड़ी खबर, 9 नवंबर तक बनाए जाएंगे दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग ने जानकारी दी कि नौ नवंबर तक दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र जारी किए जाएंगे और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2025
देहरादून: किसानों के लिए बड़ी खबर, 9 नवंबर तक बनाए जाएंगे दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग ने जानकारी दी कि नौ नवंबर तक दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र जारी किए जाएंगे और दो सौ ग्राम्य गो सेवकों का चयन किया जाएगा।

राज्य स्थापना सप्ताह के तहत दून विश्वविद्यालय में प्रवासी सम्मेलन और पंतनगर में पशुपालकों का मेला भी आयोजित होगा। विभाग की ओर से शुरू किए गए बद्री गाय संरक्षण कार्यक्रम से पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Tagged:
Share This Article