Menu
#Mumbai

Dehradun:मकर संक्रांति पर गीता सत्संग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग.

देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिष्ठान ट्रस्ट में आयोजित गीता सत्संग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज का अंगवस्त्र भेंट कर देहरादून आगमन पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जन, 2026
Dehradun:मकर संक्रांति पर गीता सत्संग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग.

देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिष्ठान ट्रस्ट में आयोजित गीता सत्संग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज का अंगवस्त्र भेंट कर देहरादून आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

मकर संक्रांति पर गीता सत्संग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला महान ग्रंथ है, जो कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं।

Tagged:
Share This Article