Menu
#Destinations

देहरादून : कर्मचारियों के बोनस और DA पर CM धामी लेंगे निर्णय

देहरादून : कर्मचारियों के बोनस और DA पर CM धामी लेंगे निर्णय Big News : बोनस और DA पर CM धामी लेंगे निर्णय देहरादून : प्रदेश के सरकारी कर्मियों को दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए नजरें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 अक्ट, 2023

देहरादून : कर्मचारियों के बोनस और DA पर CM धामी लेंगे निर्णय

Big News : बोनस और DA पर CM धामी लेंगे निर्णय

देहरादून : प्रदेश के सरकारी कर्मियों को दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए नजरें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिक गई हैं। मंत्रिमंडल ने सोमवार को अनौपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को इस संबंध में निर्णय लेने को अधिकृत किया है।

प्रदेश के ढाई लाख से अधिक राजकीय सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते को 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया जाना है। केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ता और बोनस दोनों की घोषणा कर चुकी है।

प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों व निकाय कार्मिक अब प्रदेश सरकार की ओर टकटकी बांधे हुए हैं। प्रदेश में दीपावली पर बोनस के पात्र वहीं कार्मिक हैं, जिनका ग्रेड वेतन 4800 तक है। उन्होंने तदर्थ बोनस के रूप में 7000 रुपये मिलेंगे।

Tagged:
Share This Article