Menu
#News

डॉक्टर्स डे पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

देहरादून डॉक्टर्स डे के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून के सभी चिकित्सकों, विशेष रूप से क्लब से जुड़े डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 जुल, 2026
डॉक्टर्स डे पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

देहरादून डॉक्टर्स डे के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून के सभी चिकित्सकों, विशेष रूप से क्लब से जुड़े डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।

क्लब से जुड़े डॉ अमित मेहरा, , डॉ गौरव लूथरा, डॉ आरती लुथरा, डॉ कुनाल सिकुड़, डॉ गगोई, डॉ रिचा कालरा, डॉ नंदा, डॉ एम एम गुप्ता, डॉ कुदरत नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 30–35 किलोमीटर साइक्लिंग करते हैं और लोगों को फिट एवं सक्रिय रहने का संदेश देते हैं। ये सभी चिकित्सक अपने व्यस्त चिकित्सकीय दायित्वों के बावजूद साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने देहरादून के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों का उनके समर्पण, सेवा और समाज के प्रति योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा स्वयं फिट रहकर साइक्लिंग, पैदल चलना, दौड़ना तथा बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे आउटडोर खेलों को बढ़ावा देना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। नियमित शारीरिक गतिविधियाँ न केवल बीमारियों से बचाव करती हैं बल्कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती हैं।

इस अवसर पर क्लब ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ पुरुषोत्तम बसवा, पर्यावरणवादी डॉ अनिल जोशी, और देहरादून के प्रमुख डॉक्टर बडॉ . के.स सब्बरवाल जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जो समय-समय पर क्लब को अपना मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव देकर साइक्लिंग संस्कृति और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से साइक्लिंग, पैदल चलना, दौड़ना एवं अन्य आउटडोर गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Tagged:
Share This Article