Menu
#Destinations

देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली;

देहरादून: उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी के बाद अब देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसके बाद कोर्ट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 फ़र, 2026
देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली;

देहरादून: उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी के बाद अब देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन सभी जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजते हुए पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और बम निरोधक दस्ते व खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

प्रारंभिक जांच में जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है, उसके पाकिस्तानी संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने पुष्टि की कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि सघन तलाशी अभियान के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इन धमकियों को असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देख रही है।

फिलहाल देहरादून समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Tagged:
Share This Article