Menu
#News

देहरादून में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने दिया विकसित भारत का संकल्प

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति का रंग नजर आया। जिलाधिकारी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अग, 2025
देहरादून में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने दिया विकसित भारत का संकल्प

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति का रंग नजर आया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि देश को बड़े संघर्षों, प्रयत्नों और बलिदानों के बाद आजादी मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद करते हुए हम सभी को आजादी के महत्व को समझना चाहिए। डीएम बंसल ने स्पष्ट किया कि आजादी केवल एक अधिकार नहीं बल्कि एक दायित्व भी है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करें और भारत के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए देश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम करना होगा।

विकसित राष्ट्रों की भांति देश के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों को समझने की बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक सरकार की विकासपरक योजनाएं, मूलभूत सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और सामाजिक सेवाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाना होगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की, ताकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना पूरा हो सके।

इस समारोह में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जय भारत सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थि सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिले भर में सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और गैर-सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Tagged:
Share This Article