Menu
#Mumbai

देहरादून: अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर, सैनिक परिवारों को मिलेगा लाभ

देहरादून, 12 नवम्बर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में उपनल प्रवासी जनशक्ति भर्ती से संबंधित कार्य को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बिंदु संख्या 14 के रूप में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 नव, 2025
देहरादून: अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर, सैनिक परिवारों को मिलेगा लाभ

देहरादून, 12 नवम्बर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में उपनल प्रवासी जनशक्ति भर्ती से संबंधित कार्य को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बिंदु संख्या 14 के रूप में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।

इस फैसले से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और उत्तराखंड के मूल निवासियों को अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह राज्य के युवाओं और सैनिक परिवारों के लिए एक नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

इसके साथ ही, कैबिनेट ने उद्यान विभाग की मधुग्राम योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। बैठक में राज्य सेक्टर की मधुग्राम योजनांतर्गत 29.40 लाख रुपये की लंबित धनराशि जारी करने का निर्णय लिया गया है। यह राशि उन मधुमक्खी पालकों (मौनपालकों) को दी जाएगी जिन्होंने योजना के अंतर्गत मौनगृह और मौनवंशों की आपूर्ति की थी।

कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय को राज्य के युवाओं और सैनिक परिवारों के लिए रोजगार विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Tagged:
Share This Article