Menu
#Mumbai

देहरादून: प्रवर्तन विभाग का विशेष अभियान, 462 चालान और 43 वाहन सीज

देहरादून संभाग में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में संभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2025
देहरादून: प्रवर्तन विभाग का विशेष अभियान, 462 चालान और 43 वाहन सीज

देहरादून संभाग में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में संभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे।

अभियान के दौरान विशेष रूप से उन उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई जो सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह माने जाते हैं—जैसे कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना, और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना।

दिवसीय जांच अभियान में कुल 462 चालान काटे गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 43 वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Tagged:
Share This Article