Menu
#Mumbai

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ा,

देहरादून: देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार छह आरोपियों पर घोषित इनामी राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मा, 2026
देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ा,

देहरादून: देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार छह आरोपियों पर घोषित इनामी राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है।

यह घटना 13 फरवरी की सुबह की है, जब राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल से बाहर निकल रहे गैंगस्टर विक्रम शर्मा को शूटरों ने गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हत्याकांड में सहयोग करने वाले दो आरोपियों अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अक्षत ठाकुर नोएडा के एक निजी कॉलेज में बीबीए का छात्र है, जबकि राजकुमार फरार आरोपी यशराज का पिता है और घटना में उसकी भी भूमिका सामने आई है।

फिलहाल तीन शूटर समेत कुल छह आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और घोषित इनाम भी दिया जाएगा।

Tagged:
Share This Article