Menu
#News

देहरादून में भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी स्कूल-आंगनबाड़ी एक दिन के लिए बंद

देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2026
देहरादून में भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी स्कूल-आंगनबाड़ी एक दिन के  लिए बंद

देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026  को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन के पोर्टल से मिली चेतावनी के मुताबिक, देहरादून में अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी जारी रहने की आशंका जताई है। प्रशासन का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में बच्चों और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा शामिल है।आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी अस्पतालों में हीट वेव से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। खास तौर पर गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए पर्याप्त उपचार, ठंडा पेयजल, ओआरएस और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

Tagged:
Share This Article