Menu
#News

देहरादून : झारखंड के छात्र ने प्रेमनगर में की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रेमनगर : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। शशि, जो बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है, प्रेमनगर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2025
देहरादून : झारखंड के छात्र ने प्रेमनगर में की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रेमनगर :   देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। शशि, जो बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है, प्रेमनगर के कोटला संतोर में दो अन्य साथियों के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

प्रेमनगर थाना अध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, घटना उस समय हुई जब शशि अपने कमरे में अकेला था। उसका एक साथी हाल ही में बिहार गया था, जबकि दूसरा उस समय घर से बाहर था। शाम को गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग शशि के कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने उसे लहूलुहान पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया और उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शशि के साथियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था। हालांकि, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस शशि के परिजनों से संपर्क कर रही है और उसके मोबाइल व अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता चल सके।

Tagged:
Share This Article