Menu
#Mumbai

छठ पूजा पर देहरादून पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, डीजे और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

देहरादून: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में संभावित अव्यवस्था और भगदड़ की आशंका को देखते हुए डीजे संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखों का फोड़ना) पूर्ण रूप से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 अक्ट, 2025
छठ पूजा पर देहरादून पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, डीजे और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

देहरादून: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में संभावित अव्यवस्था और भगदड़ की आशंका को देखते हुए डीजे संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखों का फोड़ना) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

छठ पूजा के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी और नेहरू कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में नदी व घाटों के किनारे पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान 27 और 28 अक्टूबर को यातायात की व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी—

पार्किंग व्यवस्था

A – आसन नदी क्षेत्र

रूट एवं मार्ग:

सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर व देहरादून शहर क्षेत्र के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल –

सुभारती कॉलेज पार्किंग

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास घाट

नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के पास

आसन नदी के तट पर

B – सेलाकुई क्षेत्र

रूट एवं मार्ग:

सेलाकुई क्षेत्र के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल –

नदी किनारे खाली स्थान

C – मालदेवता क्षेत्र

रूट एवं मार्ग:

मालदेवता, रायपुर, बालावाला से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल –

रूट एवं मार्ग:

आईएसबीटी, क्लेमेंट टाउन, मोहब्बेवाला क्षेत्र के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल –

चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड

डाइवर्जन व्यवस्था

देहरादून से सहसपुर/विकासनगर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा – दरू चौक – बडोवाला – सिंधनीवाला तिराहा – धुलकोट से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।

नंदा की चौकी छठ पूजा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं हेतु मार्ग – रांघडवाला तिराहा – प्रेमनगर चौक – नंदा की चौकी।

भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन – सुद्वोवाला चौक – बालाजी धाम कट – ठाकुरपुर रोड – प्रेमनगर चौक होकर गुजरेंगे।

बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन – नंदा की चौकी – सुद्वोवाला चौक – बालाजी धाम कट – ठाकुरपुर रोड – प्रेमनगर चौक से होकर जाएंगे।

प्रेमनगर से झाझरा/सुद्वोवाला/बिधोली जाने वाले वाहन – ठाकुरपुर रोड – बालाजी धाम मार्ग से भेजे जाएंगे।

धूलकोट तिराहा से भारी वाहनों को सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो बडोवाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

नंदा की चौकी व प्रेमनगर क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ट्रैफिक प्लान में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे।

एडवाइजरी

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा टो किया जाएगा।

नागरिकों से अनुरोध है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें और उत्सव का आनंद लें।

छठ पूजा के दौरान निजी वाहनों का प्रयोग केवल आवश्यकता होने पर ही करें, जितना संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से डीजे संचालन और आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

Tagged:
Share This Article