Menu
#News

देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई: भूमि धोखाधड़ी के आदतन अपराधी को ढोल बजाकर किया जिला बदर

देहरादून : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में लिप्त आदतन अपराधी कमल पुत्र पदम सिंह को जिला बदर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 जुल, 2025
देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई: भूमि धोखाधड़ी के आदतन अपराधी को ढोल बजाकर किया जिला बदर

देहरादून : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में लिप्त आदतन अपराधी कमल पुत्र पदम सिंह को जिला बदर किया है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर और देहरादून जनपद के अन्य थानों में भूमि धोखाधड़ी सहित कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, दस्तावेज जालसाजी और गबन जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की गहन जांच के बाद उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई थी।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध छह माह के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया। आज 22 जुलाई 2025 को इस आदेश के अनुपालन में अभियुक्त कमल को पारंपरिक तरीके से ढोल बजाकर अशारोड़ी बॉर्डर से जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया।

एसएसपी देहरादून का यह कदम इस बात का स्पष्ट संदेश है कि देहरादून को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा और आदतन अपराधियों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Tagged:
Share This Article