Menu
#News

देहरादून : लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की लीला का किया उद्घाटन

    ब्रेकिंग न्यूज़ : भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने हाल्लुमाजरा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की लीला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर ही हो सकता है समाज का सुधार। भगवानपुर : संवाददाता (रागिब नसीम) विधानसभा भगवानपुर के हाल्लुमाजरा गांव …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2024
देहरादून : लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की लीला का किया उद्घाटन

 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ : भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने हाल्लुमाजरा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की लीला का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर ही हो सकता है समाज का सुधार।

भगवानपुर : संवाददाता (रागिब नसीम) विधानसभा भगवानपुर के हाल्लुमाजरा गांव में पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने संत शिरोमणि गुरु रविदास  की लीला का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर ही चल कर देश में समाज का विकास हो सकता है उनके बताए रास्ते पर ही हम सबको चलना चाहिए उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने बिना भेदभाव के समाज में एकता का संदेश दिया उन्होंने वह हर वर्ग में पूजनीय है और रहेंगे।

संत शिरोमणि रविदास गुरु और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करने में पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश लगे हुए हैं।

इस शुभ अवसर पर मास्टर ज्ञानचंद, प्रधान राजाराम,जिन्दर कुमार,नीटू कुमार,राज सिंह, जोनी कुमार,संदीप कुमार,योगेंद्र, नितिन कुमार,सुधीर कुमार,विनेसा, कर्णपाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article