Menu
#Mumbai

देहरादून: आरटीओ ने छात्रों में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण पर आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता

देहरादून, 27 सितंबर 2025: सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) देहरादून की ओर से आज एस.आर.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तुन्तोवाला में छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहिता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 सित, 2025
देहरादून: आरटीओ ने छात्रों में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण पर आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता

देहरादून, 27 सितंबर 2025: सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) देहरादून की ओर से आज एस.आर.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तुन्तोवाला में छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहिता कुठारी, आर्ट टीचर रुक्सार अंसारी, सड़क सुरक्षा मित्र उमेश्वर सिंह रावत, अध्यापिका प्रियंका धूलिया, शशि सती और सौरभ कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने निर्णायक एवं सहयोगी की भूमिका निभाई।

छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, प्रदूषण रोकने के लिए पर्यावरण मित्रवत विकल्प अपनाने और स्वच्छ व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने का सशक्त संदेश दिया।

आरटीओ प्रवर्तन देहरादून, डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने और भविष्य के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Tagged:
Share This Article