Menu
#Mumbai

Dehradun:अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनिस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक- 03/02/26 को कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास चैकिंग के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 फ़र, 2026
Dehradun:अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनिस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अभियुक्त को सट्टे से अर्जित धनराशि तथा सट्टा पर्ची के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में दिनांक- 03/02/26 को कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त अमरदीप पुत्र जगदीप को सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध सट्टे के कारोबार से अर्जित नगदी 7540/-रु० तथा सट्टे के कार्य मे प्रयुक्त कॉपी, सट्टा पर्ची व पैन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 – 31/202, धारा- 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

Tagged:
Share This Article