Menu
#Mumbai

DEHRADUN: ईद उल-फितर के अवसर पर देहरादून में यातायात प्लान जारी

देहरादून- ईद उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की है, जिससे नमाज अदा करने जाने वाले …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 मा, 2025
DEHRADUN: ईद उल-फितर के अवसर पर देहरादून में यातायात प्लान जारी

देहरादून- ईद उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की है, जिससे नमाज अदा करने जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

यातायात डायवर्जन प्लान

  • घंटाघर से बिंदाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • दर्शनलाल चौक और तहसील से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक और कैंट मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

  • राजपुर रोड से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा

  • बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा

  • राजपुर क्षेत्र से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक और कैंट मार्ग से गुजरेंगे।

  • प्रकाश नगर ईदगाह जाने वाले नमाजियों को घंटाघर से बिंदाल मार्ग में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी

यातायात बैरियर प्वाइंट

  1. घंटाघर

  2. बिंदाल

  3. यमुना कॉलोनी

  4. अग्रवाल बेकरी

  5. धर्मपुर चौक

  6. ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा

  7. चंद्रबनी चौक

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करें ताकि सभी को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

Tagged:
Share This Article