Menu
#मनोरंजन

देहरादून: यूट्यूबर लता अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या! जांच में जुुुटी पुलिस

देहरादून:उत्तराखंड की यूटूबर लता अधिकारी ने 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर जान दे दी बताया जा रहा है आत्महत्या का मुख्य कारण सोशल मीडिया पर व्यूज कम मिलना बताया जा रहा है ! बता दें कि यूटूबर लता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अप्र, 2023

देहरादून:उत्तराखंड की यूटूबर लता अधिकारी ने 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर जान दे दी बताया जा रहा है आत्महत्या का मुख्य कारण सोशल मीडिया पर व्यूज कम मिलना बताया जा रहा है ! बता दें कि यूटूबर लता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने भी युवती से यूट्यूब चैनल बंद कर पढ़ाई जारी रखने को कहा था।

पुलिस यूट्यूब चैनल न चलना ही युवती की आत्महत्या का कारण मान रही है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है। मामला पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी की है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान लता अधिकारी के रूप में हुई है। लता फियोनिक्स रिकॉर्ड्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। इस चैनल के करीब 1.12 हजार सबस्क्राइबर्स हैं। लता अपनी आवाज में गढ़वाली गाने रिकॉर्ड कर इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित करती थी।

पुलिस के मुताबिक लता शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिवार वाले जाग गए लेकिन लता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पिछली खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि लता फंदे पर लटक रही है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि लता काफी दिनों से चैनल को लेकर परेशान थी।

शुक्रवार शाम के वक्त परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत हो रही थी। इस बीच परिवार वालों ने लता से कहा कि वह अपना चैनल बंद कर आगे की पढ़ाई कर ले, जिससे वह आगे का कॅरिअर बना सके। लेकिन, शायद लता को यह बात पसंद नहीं आई और उसने मौत को गले लगा लिया लता के चैनल पर अधिकतम 16 हजार व्यू हैं लता के यूट्यूब चैनल पर कुल 15 वीडियो अपलोड की गई हैं। उसके इन वीडियो में सबसे ज्यादा आठ माह पहले अपलोड की गई वीडियो पर 16 हजार व्यू हैं। जबकि, सबसे कम पांच सौ व्यू हैं। सबसे लोकप्रिय वीडियो में साथ जनम, तेरी मेरी बात, मायादार आदि शामिल हैं। इनके अलावा कुछ शॉर्ट्स वीडियो भी उसके चैनल पर अपलोड हैं।

Share This Article