Menu
#Mumbai

देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला 8 मार्च से शुरू,

देहरादून: प्रेम, सद्भाव और आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला 8 मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ विधिवत शुरू होगा। यह मेला 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। 10 मार्च को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। हर वर्ष होली के पांचवें …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2026
देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला 8 मार्च से शुरू,

देहरादून: प्रेम, सद्भाव और आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला 8 मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ विधिवत शुरू होगा। यह मेला 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। 10 मार्च को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

हर वर्ष होली के पांचवें दिन श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण के साथ मेले का शुभारंभ होता है। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत देहरादून पहुंचती है।

इस वर्ष दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य देहरादून के व्यापारी अनिल कुमार गोयल के परिवार को मिलेगा। करीब 22 वर्ष पूर्व उन्होंने दर्शनी गिलाफ के लिए बुकिंग कराई थी। लंबे अंतराल के बाद देहरादून के किसी परिवार को यह अवसर प्राप्त हुआ है।

मेला प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। धार्मिक आयोजनों की शुरुआत 25 फरवरी से होगी। संगत के ठहरने, दरबार साहिब की साज-सज्जा, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से चल र

Tagged:
Share This Article