Menu
#Mumbai

देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने संभाला कार्यभार

देहरादून: परमेंद्र डोबाल ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 फ़र, 2026
देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने संभाला कार्यभार

देहरादून: परमेंद्र डोबाल ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

एसएसपी ने कहा कि देहरादून ही नहीं, पूरे उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक और लोकतांत्रिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने माना कि कई बार त्रुटिवश या लापरवाही के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कार्रवाई से बच जाते हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में सत्यापन अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:
Share This Article