Menu
#Mumbai

होली के रंगों में रंगा देहरादून का पलटन बाज़ार

देहरादून 25 मार्च को पूरा देश होली के रंगों में रंगने जा रहा है । इसी के चलते मंगलवार को न्यूज बुलेटिन लाइव की टीम पहुँची देहरादून के पलटन बाजार में । जहां पर होली की तैयारियां जोरों- शोरों पर है l बाजार पूरी तरह से होली की सजावट,रंग, पिचकारी, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मा, 2024

देहरादून

25 मार्च को पूरा देश होली के रंगों में रंगने जा रहा है । इसी के चलते मंगलवार को न्यूज बुलेटिन लाइव की टीम पहुँची देहरादून के पलटन बाजार में । जहां पर होली की तैयारियां जोरों- शोरों पर है l बाजार पूरी तरह से होली की सजावट,रंग, पिचकारी, विभिन्न प्रकार के मुखौटो से सजा है। पिचकारियों में इस बार बच्चों के लिए विशेष है म्यूजिक पिचकारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाजार के ही एक दुकानदार का कहना है कि इस बार बच्चों में खास तौर पर होली का उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि ज्यादातर स्कूली परीक्षाएं खत्म हो गयी है । उनका यह भी कहना है कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बाजारों में तैयारियां ज्यादा देखने को मिल रही हैं।

Tagged:
Share This Article