Menu
#News

दिल्ली: कालकाजी भूमिहीन कैंप में डीडीए की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चले, भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित भूमिहीन कैंप में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा हाईकोर्ट के आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाए गए और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। डीडीए ने इससे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जून, 2025
दिल्ली: कालकाजी भूमिहीन कैंप में डीडीए की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चले, भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित भूमिहीन कैंप में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा हाईकोर्ट के आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाए गए और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

डीडीए ने इससे पहले कैंप के सभी निवासियों को 10 जून तक अपने घर खाली करने का नोटिस जारी किया था। कार्रवाई से पहले सोमवार को भी पुलिस की सक्रियता इलाके में देखी गई थी।

कार्रवाई का विरोध कर रहे कई स्थानीय निवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। झुग्गियों को तोड़े जाने की प्रक्रिया के बीच आम आदमी पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने झुग्गी वासियों की आवाज उठाई तो भाजपा सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर संभव मदद के लिए झुग्गीवासियों के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि इससे पहले मद्रासी कैंप और वजीरपुर में भी इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। कालकाजी एक्सटेंशन में यह डीडीए का तीसरा बड़ा अभियान है।

Tagged:
Share This Article