Menu
#Mumbai

हर्षिल घाटी के सेब की सरकारी खरीद की मांग, कृषि मंत्री से मिले पंचायत अध्यक्ष और युवा

देहरादून, 11 सितम्बर: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके आवास पर उत्तरकाशी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने रमेश चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। भेंट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 सित, 2025
हर्षिल घाटी के सेब की सरकारी खरीद की मांग, कृषि मंत्री से मिले पंचायत अध्यक्ष और युवा

देहरादून, 11 सितम्बर:  प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके आवास पर उत्तरकाशी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने रमेश चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान रमेश चौहान ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि हर्षिल घाटी के सेब की फसल को शीघ्र ही सरकार द्वारा खरीदा जाए, ताकि सेब उत्पादकों को राहत मिल सके।

इसके अलावा उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी कृषि मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के सेब काश्तकारों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराते हुए 2013 की तर्ज पर सेब की फसल खरीदने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, अमित शाह, बचेंद्र रौतेला, मनवीर रौतेला, रोशन रौतेला, प्रदीप पंवार और उदय राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article