Menu
#Mumbai

अश्लील थानाध्यक्ष, DGP से मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है।जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जून, 2024
अश्लील थानाध्यक्ष, DGP से मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है।जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की।

 

इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी तरफ कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने पर जाने के कारण थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। युवती ने थाना प्रभारी की बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की। जिसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

किच्छा विधायक बेहड ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी रेणुका को सौंपी है।विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

Tagged:
Share This Article