Menu
#Mumbai

बेसहारा वृद्ध एवं विधवाओं को आर्थिक सहायता एवं सुन्दर भेंट देकर सम्मानित किया

देहरादून विगत 43 वर्षों से समाज सेवा में लगी देहरादून एवँ उत्तराखंड में नेत्रों की जाँच एवँ ऑपरेशन शिविर आयोजन के नाम से जानी वाली संस्था बंचित समाज के लिये कई सामाजिक कार्य करती है। गत कई वर्षों से समाज के बेसहारा वृद्ध एवँ विधवाओं को उनके घर जाकर आर्थिक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 जुल, 2023
बेसहारा वृद्ध एवं विधवाओं को आर्थिक सहायता एवं सुन्दर भेंट देकर सम्मानित किया

देहरादून 

विगत 43 वर्षों से समाज सेवा में लगी देहरादून एवँ उत्तराखंड में नेत्रों की जाँच एवँ ऑपरेशन शिविर आयोजन के नाम से जानी वाली संस्था बंचित समाज के लिये कई सामाजिक कार्य करती है।
गत कई वर्षों से समाज के बेसहारा वृद्ध एवँ विधवाओं को उनके घर जाकर आर्थिक सहायता के रूप में मासिक धनराशि देकर आती है। इस कार्य हेतु आर्थिक मदद कमेटी संस्था ने बनाई है। इस त्रैमास की राशि का वितरण कार्यकरिणी कमेटी ने उन सबको आमंत्रित कर एक साथ खाना, त्रैमास की धनराशि एवँ सुन्दर भेंट दी गई। आज समारोह आयोजित किया गया तथा सभी सदस्यों को जहाँ खुशी एवँ सन्तोष हुआ वहाँ वृद्ध एवँ विधवाओं की प्रसन्नता देखते बनती थी। अध्यक्ष जसबीर सिंह ने सबका स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी का धन्यवाद किया कि आप हमारे निमन्त्रण पर आकर कृतार्थ किया। संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला ने अवगत कराया कि संस्था ने इसका प्रारम्भ ₹60.00 से कर वर्तमान मे ₹800.00 प्रतिमाह दे रहे है। देहरादून के जाने माने समाजसेवी विशम्भरनाथ बजाज ने संस्था मानव सेवा की भूरि भूरि प्रंशसा की। कार्यक्रम मे आर्थिक सहयोग कमेटी के चेयरमैन जसबीर सिंह, सदस्य इंदरजीत सिंह, सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष एस जस्सल, विजय गुप्ता, डी एस वालिया, अर्जुन दास भारद्वाज, अमर जीत सिंह भाटिया एवँ कार्यकरिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article