Menu
#टिहरी गढ़वाल

रूद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, खेत और रास्ते धवस्त, ग्रामीणों में दहशत...

रुद्रप्रयाग : प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। रूद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना सामने आई है। एक दिन पहले ही नैनीताल में बादल फटने की घटना सामने आई थी। रुद्रप्रयाग के रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण हाईस्कूल को जाने वाला रास्ता और कुछ खेत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जुल, 2024
रूद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, खेत और रास्ते धवस्त, ग्रामीणों में दहशत...

रुद्रप्रयाग : प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। रूद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना सामने आई है। एक दिन पहले ही नैनीताल में बादल फटने की घटना सामने आई थी।

रुद्रप्रयाग के रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण हाईस्कूल को जाने वाला रास्ता और कुछ खेत धवस्त हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रूद्रप्रयाग के रुमसी देवीदार तोक में बादल फटा है। बादल फटने के कारण यहां स्कूल को जाने वाले रास्ते और कुछ खेतों में मलबा आया है।

घटना के बारे में ऊखीमठ विकास खंड की सीमांत गांव रुमसी के प्रधान रुमसी ने आपदा कंट्रोल रूम को जानकारी दी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट और राजस्व उप निरीक्षक भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं।

जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि की कोई सूचना नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक बादल फटने के कारण अभी तक देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कृषि भूमि का आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुई है।

इसके अलावा अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान, जनहानि और पशु हानि की जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article