Menu
#कहिंन

कोटद्वार में भारी बारिश से तबाही, मालन नदी का टूटा पुल:

यहां गुरुवार सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। पुल के बीचो बीच एक हिस्सा गिर गया है। इस दौरान पुल पर चल रहे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जुल, 2023
कोटद्वार में भारी बारिश से तबाही, मालन नदी का टूटा पुल:

यहां गुरुवार सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया।

जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है।

साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।

पुल के बीचो बीच एक हिस्सा गिर गया है।

इस दौरान पुल पर चल रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों तरफ ट्रैफिक को किसी तरह रोका।

फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

लोगों को पुल से वापस भेजा जा रहा है, साथ ही नदी के किनारे से लोगों को भी दूर किया जा रहा है।

वहीं कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई।

 

 

Tagged:
Share This Article