Menu
#Mumbai

डीजीपी दीपम सेठ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: राज्य में त्वरित फायर सेफ्टी ऑडिट

देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में गढ़वाल–कुमाऊँ रेंज, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, रेलवे और STF अधिकारियों के साथ अपराध, कानून व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। गोवा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 दिस्, 2025
डीजीपी दीपम सेठ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: राज्य में त्वरित फायर सेफ्टी ऑडिट

देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में गढ़वाल–कुमाऊँ रेंज, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, रेलवे और STF अधिकारियों के साथ अपराध, कानून व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।

गोवा अग्निकांड जैसी घटनाओं को देखते हुए डीजीपी ने राज्य में त्वरित फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

एक सप्ताह के भीतर सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

डीजीपी ने कहा कि आगामी क्रिसमस–नववर्ष समारोह और पर्यटक सीजन को देखते हुए प्रदेश में भीड़-भाड़ वाले सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। इसमें शामिल हैं—

  • कैफे, पब, बार

  • रेस्टोरेंट, होटल

  • बैंक्वेट हॉल

  • इवेंट वेन्यू

  • मॉल एवं अन्य भीड़ वाले स्थल

इन प्रतिष्ठानों में जिलाधिकारी के साथ समन्वय कर व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा।

मुख्य निर्देश:

  • अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यक्षमता की गहन जांच।

  • सभी सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में फायर हाइड्रेंट को पूर्णतः सक्रिय रखना।

  • आपातकालीन निकास मार्गों का स्पष्ट चिन्हिकरण और अवरोध मुक्त रख-रखाव।

  • स्टाफ को नियमित अग्निशमन प्रशिक्षण।

  • संवेदनशील प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं नियम उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई।

 शीतकालीन चारधाम यात्रा पर भी विशेष फोकस

डीजीपी ने जिलों को निर्देश दिए कि शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान—

  • तीर्थयात्रियों की सुरक्षा

  • भीड़ प्रबंधन

  • आपातकालीन रिस्पॉन्स

  • और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।


 अपराध नियंत्रण और अभियुक्तों पर सख्ती

बैठक में सभी जिलों को निम्न निर्देश दिए गए—

  • गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी।

  • पैरोल/जमानत पर रिहा बंदियों की समय पर वापसी सुनिश्चित करना।

  • NDPS एक्ट के वाणिज्यिक मात्रा वाले लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण।

  • पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट व NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई।

  • अवैध संपत्ति की जब्ती और कुर्की की प्रक्रिया तेज करना।

पुलिस पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के हित में लंबित विभागीय पदोन्नति प्रक्रियाओं को जल्दी पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 राष्ट्रीय सुरक्षा पर पीएम व गृह मंत्री की दृष्टि से कराया अवगत

डीजीपी ने हाल ही में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन–2025 में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों और साइबर क्राइम संबंधी विजन को अधिकारियों के साथ साझा किया।

 बैठक में उपस्थित अधिकारी

गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित—

  • ADG अभिसूचना एवं सुरक्षा

  • ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था

  • IG PAC

  • IG फायर

  • IG साइबर

  • IG SDRF

  • IG प्रशिक्षण

  • IG यातायात
    तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Tagged:
Share This Article