Menu
#Mumbai

मिशन 2027 के लिए धामी सरकार ने दायित्वधारियों को किया सक्रिय, जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी दायित्वधारियों को अभी से सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दायित्वधारियों से जनहित से जुड़ी योजनाओं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अप्र, 2025
मिशन 2027 के लिए धामी सरकार ने दायित्वधारियों को किया सक्रिय, जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी दायित्वधारियों को अभी से सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दायित्वधारियों से जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटने का आह्वान किया।

धामी सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य जैसे दायित्व सौंपे हैं। अब सरकार और संगठन, दोनों की अपेक्षा है कि ये दायित्वधारी अपने अनुभव, विजन और सक्रियता का उपयोग करते हुए न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करें, बल्कि अपनी क्षेत्रीय सक्रियता भी बढ़ाएं। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में दायित्वधारियों की भूमिका अहम होगी। उन्हें अपेक्षा है कि सभी दायित्वधारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सेतु का कार्य करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना और मिशन 2027 के लिए ठोस नींव तैयार करना था।

 

Tagged:
Share This Article