Menu
#Destinations

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया पटना,सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के जगजीवन नगर , चितकोहड़ा में 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया। दीदीजी की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ठंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जन, 2024
दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया

पटना,सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के जगजीवन नगर , चितकोहड़ा में 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया।

दीदीजी की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ठंड का समय गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए कठिन समय होता है।शहर में शीत लहर चलने लगी है ,ऐसे में गरीबों के पास अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए साधन नहीं हैं।

 

ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है।समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है।

 

यदि हम ठंड के मौसम में किसी को गर्म वस्त्र देते हैं तो इससे बेहतर कोई भी अन्य कार्य नहीं हो सकता है।

डा. नम्रता आनंद ने बताया ,कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है।

 

उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए वितरण कार्य निरंतर जारी रहेगा। दीदीजी फाउंडेशन के लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।

 

ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब एवं असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर हमारे फाउंडेशन की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।

 

बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसलिए हम सभी को उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं गर्म कपड़े पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।

 

Share This Article