Menu
#Mumbai

जनपद पिथौरागढ़: SDRF ने 500 मीटर गहरी खाई से ट्रक चालक का शव बरामद किया

पिथौरागढ़ जिले के ऐचोली गांव के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 नव, 2025
जनपद पिथौरागढ़: SDRF ने 500 मीटर गहरी खाई से ट्रक चालक का शव बरामद किया

पिथौरागढ़ जिले के ऐचोली गांव के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक चालक गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मृत हो गया था। SDRF टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच रोप-रेस्क्यू उपकरणों की मदद से नीचे उतरकर मृतक तक पहुंच बनाई।

टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला और लगभग 2 किलोमीटर तक स्टेचर के माध्यम से पैदल सड़क तक लाकर संबंधित प्रशासन को सौंपा।

मृतक का विवरण:

नाम: कमल भंडारी

पिता का नाम: गोपाल भंडारी

उम्र: 48 वर्ष

Tagged:
Share This Article