Menu
#मनोरंजन

जनपद उत्तरकाशी फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

*जनपद उत्तरकाशी फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू।* डोईवाला – रिपोर्टर – आशीष यादव -: चौकी जानकीचट्टी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्कता है। उक्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 अप्र, 2023

*जनपद उत्तरकाशी फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू।*

डोईवाला – रिपोर्टर – आशीष यादव -: चौकी जानकीचट्टी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्कता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 50 मीटर नीचे खाई में पैदल वेकल्पिक मार्ग से हो होते हुऐ घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिला पुलिस के साथ समनवय बनाकर स्ट्रेचर बोर्ड के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम : जयराम उम्र -35 वर्ष

निवासी :- ग्राम सिंदरी जिला – उत्तरकाशी

Share This Article