Menu
#मनोरंजन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया हरिद्वार(जीशान मलिक)जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2024
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया

हरिद्वार(जीशान मलिक)जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया.

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अमर शहीदों एवं वीरांगनाओं द्वारा जो कुर्बानी देश को आजाद कराने में दी गई उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता.उन्होंने कहा कि आज हमें उन वीर जवानों एवं असंख्य शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिनकी बदौलत आज हम आजादी की खुली सांस ले रहे हैं.उन्होंने कहा कि 1950 को 26 जनवरी के दिन भारतीय संविधान लागू किया गया और आज हम स्वतंत्र होकर अपने भारतवर्ष के वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं.

Share This Article