Menu
#News

डीएम हिमांशु खुराना ने जिला खनन निरोधक समिति की बैठक, diye निर्देश

डीएम हिमांशु खुराना ने जिला खनन निरोधक समिति की बैठक, diye निर्देश संवाददाता विनय उनियाल : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला खनन निरोधक समिति की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम, पुलिस, परिवहन और खनन अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 दिस्, 2023

डीएम हिमांशु खुराना ने जिला खनन निरोधक समिति की बैठक, diye निर्देश

संवाददाता विनय उनियाल : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला खनन निरोधक समिति की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम, पुलिस, परिवहन और खनन अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एसडीएम अपने क्षेत्र में पुलिस, परिवहन और खान अधिकारी के साथ अवैध खनन के विरुद्ध नियमित छापेमारी की कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। खनन मामलों में आरोपित अर्थदंड की अवशेष धनराशि की वसूली जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। अवैध खनन की रोकथाम हेतु जिले में नए खनन चुगान क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाए। खनिज भंडारण स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए।

Tagged:
Share This Article