Menu
#News

डीएम सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की समर्पित धनराशि से किया बजट प्रबंधन, घंटाघर सहित प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रिय कार्यशैली और रणनीतिक बजट प्रबंधन के चलते देहरादून शहर के घंटाघर सहित कई प्रमुख स्थलों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शहर के ऐतिहासिक और व्यस्ततम क्षेत्रों को पारंपरिक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अप्र, 2025
डीएम सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की समर्पित धनराशि से किया बजट प्रबंधन, घंटाघर सहित प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रिय कार्यशैली और रणनीतिक बजट प्रबंधन के चलते देहरादून शहर के घंटाघर सहित कई प्रमुख स्थलों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शहर के ऐतिहासिक और व्यस्ततम क्षेत्रों को पारंपरिक शैली के साथ आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। दून की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर का नया रूप दिव्य और भव्य होगा, जो आने वाले समय में न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक छवि को भी सुदृढ़ करेगा।

बजट प्रबंधन में डीएम की रणनीतिक सूझबूझ
जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित धनराशि का कुशल प्रबंधन करते हुए उसी को आधार बनाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिए हैं। उन्होंने सुनिश्चित किया है कि योजना में केवल निर्माण ही नहीं, बल्कि भविष्य में उसके रखरखाव की व्यवस्था भी समाहित हो।श्री बंसल के अनुसार, कार्यभार संभालने के दूसरे माह में ही घंटाघर चौक और अन्य चौराहों के डिज़ाइन, सर्वे और कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया था। तब से लगातार वे धनराशि के संग्रह और कार्यों के धरातल पर उतरने की निगरानी कर रहे हैं।

स्थानीय विरासत को मिलेगा वैश्विक स्वरूप
घंटाघर और अन्य चौराहों को उत्तराखंड की पारंपरिक लोक शैली में सजाया जा रहा है, जिससे न केवल देहरादून की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यहां आने वाले पर्यटक भी राज्य की सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे।इन कार्यों से शहर में यातायात संचालन में सुधार होगा, सौंदर्यबोध बढ़ेगा और देहरादून की एक नई पहचान उभरकर सामने आएगी। डीएम बंसल द्वारा निरंतर की जा रही मॉनिटरिंग के चलते कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं और आमजन में उत्साह का वातावरण है।

 

Tagged:
Share This Article