Menu
#News

DM सविन बंसल ने पूरे अमले को काम पर लगा दिया !

DM सविन बंसल ने पूरे अमले को काम पर लगा दिया! : जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरे दिन अफसरों से सड़कों पर जमकर पसीना निकलवाया। स्मार्ट सिटी देहरादून की कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का धुप में फील्ड निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अप्र, 2025
DM सविन बंसल ने पूरे अमले को काम पर लगा दिया !

DM सविन बंसल ने पूरे अमले को काम पर लगा दिया! :  जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरे दिन अफसरों से सड़कों पर जमकर पसीना निकलवाया। स्मार्ट सिटी देहरादून की कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का धुप में फील्ड निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध सुगम व्यवस्था बनाने तथा बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम सविन बंसल ने अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है। सीएम धामी के निर्देश पर कुठाल गेट, साई मंदिर, दिलाराम चौक निर्माण, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण व साईड रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है।

कुठाल गेट, साई मंदिर, दिलाराम चौक का पहाड़ीशैली में सौन्दर्यीकरण

पहली बार ट्रेफिक सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे साथ ही कुठालगेट, साई मन्दिर, दिलाराम चौक एक साथ उच्च स्तर आधुनिकरण की ओर बढ चला है जो मानसून से पूर्व पूर्ण हो जाएगा। डीएम ने ज्वानिंग के दूसरे माह से डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तैयार कर लिया था। डीएम बंसल निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। दोनो चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड निकाल दी, जिससे यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी। डीएम ने ठेकेदार एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर मैन, मटिरियल, मशीनरी को डबल किया जाए और मानसून से पहले तीनों काम पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक पूरे अमले संग ग्राउण्ड जीरो पर रहकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर धीमी कार्य प्रगति एवं कम मज़दूरों के चलते नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कार्यों की रात दिन की अनुमति है फिर प्रगति धीमी क्यों ? उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों का रात्रि एवं दिन में औचक निरीक्षण कर मॉनिटिरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 को कार्यों की नियिमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरे अमले सहित शहर के दिलाराम चौक, कुठालगेट, साई मन्दिर, मसूरी डायर्वजन, कैन्ट रोड, ओएनजीसी चौक, शिमला बाईपास आदि स्थानों का निरीक्षण कर संचालित निर्माण कार्य एवं सड़क सुरक्षा अन्तर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

Share This Article