Menu
#News

Breaking news: डीएम ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर की बड़ी कार्रवाई – परिवार पर बंदूक तानने वाले आईटीबीपी इंस्पेक्टर का शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता की सुरक्षा और पारिवारिक हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने उनके पिता—आईटीबीपी में कार्यरत एक इंस्पेक्टर—का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
Breaking news: डीएम ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर की बड़ी कार्रवाई – परिवार पर बंदूक तानने वाले आईटीबीपी इंस्पेक्टर का शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता की सुरक्षा और पारिवारिक हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने उनके पिता—आईटीबीपी में कार्यरत एक इंस्पेक्टर—का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायत में बताया गया था कि तलाक के बाद भी पिता लगातार लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग कर विकास और उसकी मां को डराया धमकाया करते थे, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।

डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मौके पर ही लाइसेंस निलंबित कर दिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिए कि संबंधित के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा शस्त्र को जब्त कर थाने में जमा कराया जाए।

इस कार्रवाई से पीड़ित मां और पुत्र को जहां राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शस्त्र लाइसेंस का अर्थ मनमानी या डराने-धमकाने की छूट नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा, “जिसे जिम्मेदारी का एहसास नहीं, उसे तमीज सिखाना प्रशासन का दायित्व है।”

 

बात-बात में परिजनों पर बंदूक तानने वाले एंग्री गनमैन के खिलाफ यह त्वरित कार्रवाई न केवल अनुकरणीय है, बल्कि शस्त्र कानूनों के दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी भी है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वालों पर अब कठोर दंड तय है।

Tagged:
Share This Article