Menu
#क्राइम

डोईवाला शुगर मिल कर्मचारियों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को समर्थन

डोईवाला (आशीष यादव):– जहां चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, तो वही सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी जीत को पक्की करने में जुटे हैं। प्रचार के आखरी दिन सभी प्रत्याशि पूरी ताकत झोकने जुटे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कल कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को अपना समर्थन दिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 फ़र, 2022

डोईवाला (आशीष यादव):– जहां चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, तो वही सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी जीत को पक्की करने में जुटे हैं। प्रचार के आखरी दिन सभी प्रत्याशि पूरी ताकत झोकने जुटे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कल कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को अपना समर्थन दिया तो वही आज डोईवाला शुगर मिल कर्मचारी संघ ने भी कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को जिताने का मन बना लिया, और आज समर्थन देकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कर्मचारी संघ के नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में चीनी मिल कर्मचारी बहुत पीड़ा झेल रहे थे, इन कर्मचारियों को न तो समय से वेतन दिया जा रहा था। और जितनी भी इन कर्मचारियों को सुख सुविधाऐं दी जा रही थी, वह सभी सुविधाऐं बंद कर दी गई। जबकि कांग्रेस सरकार में इन कर्मचारियों का वेतन में बढ़ा दिया गया था। जबकि भाजपा सरकार ने उसे कम करने का काम किया।

कर्मचारियों द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि, इस बार जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। निश्चित ही उनकी जीत होगी।

Tagged:
Share This Article