Menu
#News

डोईवाला: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर अश्वनी बहुगुणा का स्वागत

  _मतदान के बाद निश्चिंत दिखे कोंग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ता_ डोईवाला (आशीष यादव) :- मतदान संपन्न होते ही कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए परवादून जिला अध्यक्ष पद पर जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा को नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने लगातार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 फ़र, 2022

 

_मतदान के बाद निश्चिंत दिखे कोंग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ता_

डोईवाला (आशीष यादव) :- मतदान संपन्न होते ही कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए परवादून जिला अध्यक्ष पद पर जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा को नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है।

निश्चित इस बार कॉंग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में हमारी सरकार बनेगी।
अश्वनी बहुगुणा के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिखे। ओर अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था। जिसके बाद कोंग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह सभी कार्यकर्ताओं का लगन के साथ कार्य करने पर आभार प्रकट किया। इस दौरान पुर्व राज्यमंत्री एस पी सिंह, मनोज नौटियाल, अब्दूल रज्जाक, अमीर हसन, राजवीर खत्री, गौरव मल्होत्रा, भारत भुषण कौशल, अनीश, करतार नेगी, बाला देवी, आरती, संगीता तौमर आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Tagged:
Share This Article