Menu
#Mumbai

दून पुलिस ने नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून: महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील रही दून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त तौकीर अंसारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना सेलाकुई में शिकायत दी कि उनके घर पूर्व में किराए पर रहने वाला तौकीर अंसारी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अक्ट, 2025
दून पुलिस ने नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून: महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील रही दून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त तौकीर अंसारी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना सेलाकुई में शिकायत दी कि उनके घर पूर्व में किराए पर रहने वाला तौकीर अंसारी ने उनकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मु0अ0स0: 129/2025, धारा 65(1)/75/77 बीएनएस, 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विशेष टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर जानकारी के आधार पर तौकीर अंसारी की खोजबीन की और भाऊवाला क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: तौकीर अंसारी

पिता का नाम: शाहिद मियां

पता: ग्राम भंगा, थाना भंग, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार

उम्र: 20 वर्ष

Tagged:
Share This Article