Menu
#Mumbai

दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 23 अक्टूबर 2025: पटेलनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 14 सितंबर 2025 को पटेलनगर निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमरीश पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम धौरहरा, अमेठी (उत्तर प्रदेश) — हाल निवासी भूत्तोवाली चौक, चन्द्रमणी पटेलनगर, देहरादून …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2025
दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 23 अक्टूबर 2025: पटेलनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

14 सितंबर 2025 को पटेलनगर निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमरीश पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम धौरहरा, अमेठी (उत्तर प्रदेश) — हाल निवासी भूत्तोवाली चौक, चन्द्रमणी पटेलनगर, देहरादून — ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 492/2025 धारा 64(2)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमरीश पुत्र मिश्रीलाल को 22 अक्टूबर 2025 को चंद्रबनी चौक से आगे आर्मी ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
अमरीश पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम अमेठी, जिला खीरी, उत्तर प्रदेश
हाल पता – मेहुँवाला माफी (झोपड़ी), थाना पटेलनगर, देहरादून
आयु – 25 वर्ष

Tagged:
Share This Article