Menu
#Destinations

एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानांतरण पर एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

देहरादून: जनपद देहरादून से विशेष कार्यबल उत्तराखण्ड में स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दून पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का देहरादून में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2026
एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानांतरण पर एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

देहरादून: जनपद देहरादून से विशेष कार्यबल उत्तराखण्ड में स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दून पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का देहरादून में सबसे लंबा कार्यकाल रहा। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

राज्य स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व करते हुए उन्होंने पहली बार महामहिम राष्ट्रपति महोदया को मान-प्रमाण प्रस्तुत किया, जिसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना गया।

विदाई समारोह के दौरान नवनियुक्त एसएसपी देहरादून ने अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tagged:
Share This Article