Menu
#Mumbai

त्योहारी सीजन के मद्देनज़र अलर्ट मोड पर दून पुलिस 

त्यौहारी सीजन के दौरान आपराधिक/अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सक्रिय होने की संभावना और संदिग्ध लोगों की तलाश के मद्देनज़र, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2025
त्योहारी सीजन के मद्देनज़र अलर्ट मोड पर दून पुलिस 

त्यौहारी सीजन के दौरान आपराधिक/अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सक्रिय होने की संभावना और संदिग्ध लोगों की तलाश के मद्देनज़र, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने या वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। इस दौरान 534 वाहनों का मौके पर नगद चालान कर ₹2,93,000 संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, 103 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया तथा 168 वाहन चालकों के चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किए गए।

कार्यवाही का विवरण:
विवरण संख्या
कुल चालान 805
सीज वाहन 103
नगद चालान 534
संयोजन शुल्क वसूली ₹ 2,93,000
न्यायालय को प्रेषित चालान 168

Tagged:
Share This Article